फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   11 करोड़ की लागत से पौड़ी में बनेगा म्यूजियम- डा धन सिंह

11 करोड़ की लागत से पौड़ी में बनेगा म्यूजियम- डा धन सिंह

Thu, 15 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
11 करोड़ की लागत से पौड़ी में बनेगा म्यूजियम- डा धन सिंह
पौड़ी। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में 11 करोड़ की लागत से पौड़ी स्थित पुराना जेल परिसर में एक बड़ा स्मारक और म्यूजियम बनाया जाएगा। इसके लिए बजट की भी स्वीकृति मिल गई है। जल्द काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक पौड़ी जिले में दो हजार जरूरतमंद किसानों को कृषि ऋण बांटा जाएगा। इसके लिए किसान अपने आवेदन जमा कराएं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कंडोलिया मैदान में उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने खेलो इंडिया के तहत आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार विहीन सरकार चला रही है। एनएच-74 घोटाले में अभी तक 16 लोगों को जेल भेजा गया है, जिसमें छह एसडीएम शामिल हैं। आजादी के बाद अभी तक किसी ने डायरेक्टर का निलंबन नहीं किया है, लेकिन उन्होंने शिक्षा विभाग में डायरेक्टर का निलंबन करने के साथ ही छह प्राचार्यों को भी जेल भेजा है। हर साल अनुसूचित जाति की फीस पाने के लिए 25 हजार फर्जी एडमिशन प्रदेश में होते थे, लेकिन हमने रजिस्ट्रेशन ऑन लाइन करने के साथ आधार कार्ड से लिंक किया है। तब से 28 हजार एडमिशन फर्जी पाए गए। उच्च शिक्षामंत्री धन सिंह ने कहा कि साक्षर गांव-साक्षर प्रदेश और पढ़ेगा उत्तराखंड-बढ़ेगा उत्तराखंड थीम पर श्रीनगर में 24 से 28 फरवरी तक राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें अपने क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


चैंपियन पर होगी कार्रवाई : धन सिंह
पौड़ी।
खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बयानों पर प्रदेश के दुग्ध विकास एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने चुप्पी तोड़ी है। कंडोलिया में खेलो इंडिया के तहत फुटबाल मैच के उद्घाटन के बाद उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि भाजपा अनुशासित संगठन है और यदि कोई संगठन व पार्टी के खिलाफ गलत बयानबाजी करता है तो उस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed