{"_id":"5a1af0594f1c1b59678be47d","slug":"121511714905-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहली अध्यक्ष व सतीश बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहली अध्यक्ष व सतीश बने महामंत्री
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के आरपी कोहली अध्यक्ष व सतीश काला महामंत्री चुने गए। नव नियुक्त अध्यक्ष व महामंत्री ने विश्वास दिया कि वे फार्मेसिस्टों की समस्या का समाधान निकालेंगे।
पंचायत सभागार में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का जिला अधिवेशन आयोजित किया गया। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष बीएस कलूड़ा, प्रांतीय पर्यवेक्षक बीएस पयाल व केसी कुकरेती की देखरेख में निर्विरोध चुनाव किए गए। राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय अगरोड़ा के आरपी कोहली अध्यक्ष, पीएचसी दुगड्डा के जीएस रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मेडिकल कालेज श्रीनगर के जयदीप बिष्ट उपाध्यक्ष, संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर के सतीश काला जिला महामंत्री, राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय निसणी के विनोद कुमार संयुक्त मंत्री, पीएचसी कालागढ़ के देवेंद्र रावत संगठन मंत्री व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल की सीमा त्यागी संप्रेक्षक चुनी गईं। अधिवेशन में नवनियुक्त कार्यकारिणी ने भरोसा दिया कि वे समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे।