{"_id":"5c5c5711bdec227362021a0d","slug":"111549555473-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन को बेकार व परिवार को लाचार बनाता है नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन को बेकार व परिवार को लाचार बनाता है नशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। मुख्यालय पौड़ी में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। नाटक में लोकगीत व हास्य व्यंग्य के माध्यम से एक नशेड़ी के जीवन को दर्शाया गया।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पौड़ी के तत्वावधान में गढ़कला सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। नुक्कड़ नाटक की कहानी नशे के आदी हो चुके एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमी, जो शुरुआत में शौक के लिए नशा करता है, लेकिन धीरे-धीरे नशा उसे आदी बनाकर बीमार कर देता है। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से नशा, उसके दुष्प्रभाव व बचाव की जानकारी दी। जनगीत ‘जीवन को बेकार व परिवार को लाचार बनाता है नशा तथा आओ नशा नहीं जीवन को चुनें’ के माध्यम से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। टीम लीडर प्रेम बल्लभ पंत, अनूप मयूर, भक्ति शाह, आकांक्षा चौहान, बबीता व सुनील कुमार ने शानदार अभिनय किया। हास्य कलाकार संदीप छिलबट ने दर्शकों को गुदगुदाया। कहानी का संयोजन व मार्गदर्शन संस्था के अध्यक्ष त्रिभुवन उनियाल का रहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला सलाहकार श्वेता गुसाईं, पीसीपीएनडीटी के आशीष नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख कल्जीखाल महेंद्र कुमार, गणेश वीरान, मनमोहन पटवाल व विनोद चमोली आदि मौजूद थे।