फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   बेडमिंटन में पांच खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन

बेडमिंटन में पांच खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन

Tue, 08 Jan 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
बेडमिंटन में पांच खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन
पौड़ी। जनपद पौड़ी के पांच खिलाड़ियों का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इसमें 35 प्लस आयु वर्ग के दो और 45 प्लस आयु वर्ग के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता 28 जनवरी से तीन फरवरी 2019 तक मपूसा स्टेडियम गोवा में संपन्न होगा।
विज्ञापन

जनपद पौड़ी के बैडमिंटन खिलाड़ियों का 18वीं उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में दबदबा रहा। इससे इन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। पिथौरागढ़ में संपन्न हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 35 प्लस आयु वर्ग एकल में नीतू पंत विजेता और युगल में नीतू पंत व रेखा नेगी की जोड़ी विजेता रही। मिक्स डबल में युगल गौड़ व रेखा नेगी की जोड़ी उपविजेता रही। वहीं 45 प्लस में अमर सिंह निजवाला उपविजेता रहे। मिक्स डबल में जगदीश नेगी व बीना नेगी की जोड़ी विजेता बनी। राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के बाद राष्ट्रीय स्तर के लिए बैडमिंटन खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें 35 प्लस आयु वर्ग के महिला एकल में नीतू पंत और युगल में नीतू पंत व रेखा नेगी का चयन हुआ। 45 प्लस आयु वर्ग में पुरुष एकल में अमर सिंह निजवाला चयनित हुए। मिक्स युगल में जगदीश नेगी व बीना नेगी का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके सार्की, जिला खेल समन्वयक योगंबर सिंह नेगी, कमल उप्रेती, प्रदीप रावत, ललित बिष्ट, महेश गिरी व खेल प्रेमियों ने पांच खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed