फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   उतराखंड में शामिल नहीं होंगे सहारनपुर के गांव

उतराखंड में शामिल नहीं होंगे सहारनपुर के गांव

Thu, 08 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड में शामिल नहीं होंगे सहारनपुर के गांव
पौड़ी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड की राजधानी गैरसैंण बनाना भाजपा के एजेंडे में शामिल है। जहां तक सहारनपुर को उत्तराखंड में मिलाने का सवाल है तो यह कतई भी संभव नहीं है। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में तीरथ सिंह रावतने कहा कि केंद्र सरकार पर साढ़े तीन साल के कार्यकाल में एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। कहा कि त्रिपुरा के बाद अब पश्चिम बंगाल, केरल और उड़ीसा में होने वाले चुनावों में भी भाजपा को भारी बहुमत मिलेगा। प्रदेश में केदारनाथ पुनर्निर्माण, ऑलवेदर रोड, रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा है और इन कार्यों पर पीएम नजर बनाए हुए हैं। नगरपालिकाएं नगर पंचायत के चुनावों को लेकर रावत ने कहा कि पार्टी चुनावों के लिए तैयार है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बूथ स्तर को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। वार्ता में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, अजय पांडेय, राज रावत, सुमनलता ध्यानी, मधु खुगशाल, राजेंद्र रावत, ओपी जुगरान व विमल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed