फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   सीजेएम कोर्ट में टोनी ने किया आत्म समर्पण

सीजेएम कोर्ट में टोनी ने किया आत्म समर्पण

Wed, 21 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सीजेएम कोर्ट में टोनी ने किया आत्म समर्पण
पौड़ी। लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में हवा में फायरिंग करने के आरोपी ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। मामला आठ जून 2017 का है। इस दिन थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में मुजफ्फरनगर निवासी मंजीत उर्फ टोनी ने हवा में दो फायर किए। पुलिस ने धरपकड़ में आरोपी के कब्जे से पिस्टल बरामद कर उसके खिलाफ थाना लक्ष्मणझूला में फायरिंग करने व शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज किया। सहायक अभियोजन अधिकारी श्रद्धा रावत ने बताया कि बुधवार को मंजीत उर्फ टोनी पुत्र सुशील कुमार, निवासी मथेड़ी, थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर (यूपी) ने सीजेएम सुधीर कुमार की अदालत में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में खांड्यूसैंण जेल भेज दिया है। मामले की विवेचना कर रहे थाना लक्ष्मण झूला के एसआई कृपाल सिंह ने बताया कि टोनी पर मुजफ्फरनगर में भी मुकदमे चल रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed