फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   कौथिग-2017 चयन स्पर्धा में प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर

कौथिग-2017 चयन स्पर्धा में प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर

Sun, 08 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
कौथिग-2017 चयन स्पर्धा में प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर
पौड़ी। अखिल गढ़वाल सभा देहरादून के तत्वावधान में कौथिग-2017 के लिए पौड़ी जिला पंचायत हाल में गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में 18 वर्ष व इससे अधिक आयु वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में पांच-पांच बेहतरीन गायकों का चयन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को गढ़वाली लोकगीत व गायन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शिवम मुंडेफी, कनिष्का लिंगवाल, कर्ण कुुमार, आकृति आर्य व कोमल का चयन किया गया। सीनियर वर्ग में ज्योति, राकेश कुमार, सुषमा श्रेष्ठ, प्रियंका बिष्ट व अमित चुने गए। प्रतियोगिता के संयोजक गायक अनिल बिष्ट ने कहा कि पहाड़ों में गायन के क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच पर लाना कौथिग-2017 का मकसद है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के बाद द्वितीय चरण में चयनित प्रतिभागी 15 अक्टूबर को अखिल गढ़वाल सभा देहरादून में प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में वरिष्ठ रंगकर्मी गौरीशंकर थपलियाल व इंद्रमोहन चमोली रहे। संगीत में नागेंद्र व राकेश कुमार ने सहयोग दिया। इस आयोजन में भरत सिंह रावत, मनोज रावत अंजुुल, दीपक बिष्ट व आकाश ने सहयोग दिया। संचालन वीरेंद्र खंकरियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed