फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   10 thousand people still illiterate in Srinagar : Dr. Dhan Singh

श्रीनगर में अब भी 10 हजार लोग अशिक्षित : डा. धन सिंह

Mon, 14 Jun 2021 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
10 thousand people still illiterate in Srinagar : Dr. Dhan Singh
विकास भवन सभागार में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विकासखंड थलीसैंण, खिर्सू, पाबौ में विद्यालयी शिक्षा, ग्रामीण पुस्तकालय व आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में अब भी 10 हजार लोग अशिक्षित हैं। उन्हें शिक्षित करने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन, शिक्षा व पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को श्रीनगर को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के लिए जल्द कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित बैठक में बिजली, जल संस्थान, जल निगम, लोनिवि व पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश देते हुए डॉ. रावत ने कहा कि कोई भी मोटर मार्ग दो घंटे से ज्यादा देर तक बंद रहता है तो विभागीय अधिकारियों की लापरवाही मानी जाएगी। बिजली, पानी व सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को आपात समय में दो घंटे के भीतर सुचारु किया जाए। उन्होंने कहा कि गांवों में पुस्तकालय के लिए मॉडल तैयार कर एक समान कमरे बनाए जाएंगे। आगामी स्वतंत्रता दिवस पर पुस्तकालयों का लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने डीएम को पेयजल, लोनिवि, सिंचाई समेत अन्य संबंधित विभागों को मानसून सीजन से निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही जनपद में कुल उपलब्ध जेसीबी की सूची भी तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान राज्य सहकारी संघ अध्यक्ष मातबर सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, डीएम विजय कुमार जोगदंडे, सीडीओ आशीष भटगाई, सीएमओ डा. मनोज शर्मा, डीपीआरओ एमएम खान, सीईओ मदन सिंह रावत, ईई जल संस्थान एसके राय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed