फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   10 crore approved for Laxmoli-Hadimdhar pumping scheme

लक्ष्मोली-हडिमधार पंपिंग योजना के लिए 10 करोड़ मंजूर

Sat, 27 Nov 2021 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
10 crore approved for Laxmoli-Hadimdhar pumping scheme
लक्ष्मोली-हडिमधार पंपिंग पेयजल योजना के फिल्टर प्लांट, इंटेक वेल और अन्य कार्यों के लिए जल जीवन मिशन में 10 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। योजना का सुधारीकरण होने से अब बारिश के दौरान पेयजल योजना के ठप होने का सिलसिला खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने बताया कि कांग्रेस शासनकाल के दौर में अलकनंदा नदी में निर्मित लक्ष्मोली-हडिमधार पेयजल योजना के निर्माण में गड़बड़ी हुई थी। इसका इनटेक वेल इस प्रकार बनाया गया कि पानी बढ़ने पर सप्लाई बाधित हो जाती है। पानी के फिल्टर की व्यवस्था के लिए ट्रीटमेंट प्लांट नहीं बनाया गया। इसे देखते हुए उन्होंने जल संस्थान को सुधारीकरण के लिए आगणन बनाने को कहा। साथ ही योजना से लाभान्वित गांवों के लोगों से संपर्क किया। सबके सुझाव मिलने के बाद जल संस्थान के प्रपोजल को चार माह पूर्व मुख्यालय भेजा गया। गत दिवस राज्य जल जीवन मिशन समिति की बैठक मेें प्रपोजल को स्वीकृति मिल गई। कंडारी ने बताया कि 10 करोड़ की लागत से नया इंटेक वेल, फिल्टर टैंक, 200 किलोलीटर का पेयजल टैंक समेत कुछ क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। उन क्षेत्रों के लिए पृथक पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जहां पानी नहीं पहुंच रहा है। बागवान पंपिंग पेयजल योजना के द्वितीय फेज को भी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रणसोलीधार में खुलेगी एसबीआई शाखा
विकासखंड देवप्रयाग के रणसोलीधार में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खुलेगी। विधायक कंडारी ने बताया कि उन्होंने बैंक की शाखा खोलने के लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र भेजा था। इसपर ठाकुर ने संबंधित विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। एसबीआई मुख्यालय से रणसोलीधार में बैंक शाखा खोलने की अनुमति मिल गई है। बैंक प्रबंधन की ओर से यहां किराये पर भवन के लिए विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है। बैंक शाखा खुलने से स्थानीय लोगों को बैंक संबंधी कामकाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed