फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   10,000 challan for staying in a hotel without identity card

बिना पहचानपत्र के होटल मेें ठहराने पर 10,000 का चालान

Thu, 25 Aug 2022 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
10,000 challan for staying in a hotel without identity card
मेरठ से एक युवक नाबालिग छात्रा को भगाकर श्रीनगर लेकर आया। यहां वह एक होटल में रुके लेकिन होटल संचालन ने पहचानपत्र नहीं लिया गया और कमरा दे दिया। इस पर पुलिस ने होटल संचालक का 10,000 का चालान किया। पुलिस ने होटल संचालकों को सख्त हिदायत दी कि बिना पहचानपत्र (आईडी) के किसी को भी होटल में न ठहराया जाए। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस को तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम मेरठ से एक व्यक्ति श्रीनगर आया और यहां पुलिस को सूचना दी कि युवक उसकी 16 साल की बेटी को भगाकर यहां लाया है। वह इस मामले में मेरठ में मुकदमा दर्ज करा चुका है। इस पर पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर दोनों को श्रीनगर स्थित ऋषिकेश बस अड्डे पर स्थित एक होटल से बरामद कर लिया। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि युवक और नाबालिग तीन दिन से होटल में रुके थे। होटल संचालक ने युवक का पहचानपत्र ले लिया, लेकिन किशोरी से उसका पहचानपत्र नहीं लिया। बिना पहचानपत्र के नाबालिग को होटल में ठहराने के जुर्म में श्रीनगर पुलिस ने होटल संचालक का 10,000 रुपये का चालान किया। बाजार चौकी इंचार्ज रणवीर रमोला ने बताया कि युवक के खिलाफ मेरठ थाने में अपहरण का केस दर्ज है। यदि होटल संचालक नाबालिग का पहचानपत्र ले लेता तो पहले ही दिन मामले का खुलासा हो जाता। उन्होंने कहा कि मामला संगीन होने के बावजूद होटल संचालक ने लापरवाही बरती। कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि दोनों के बरामद होने पर मेरठ पुलिस यहां पहुंची और दोनों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed