{"_id":"56eab7c74f1c1bb7168b45c3","slug":"ntsc-exam-will-may-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 मई को होगी NTSC की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 मई को होगी NTSC की परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 17 Mar 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन-2 (एनटीएसई) का आयोजन आठ मई को होगा। परिषद ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
एनसीईआरटी की ओर से हर साल एनटीएसई का आयोजन दो चरणों में कराया जाता है। पहला चरण राज्य स्तर और दूसरा चरण राष्ट्रीय स्तर पर होता है। प्रथम चरण पूरा होने के बाद अब एनसीईआरटी ने दूसरे चरण की परीक्षा की तिथि आठ मई तय की है।
विज्ञापन
परिषद के एजुकेशनल सर्वे डिवीजन के हेड प्रो. वाई श्रीकांत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक राज्य स्तरीय परीक्षा का आयोजन नवंबर 2015 में हुआ था।
इसके चयनितों को अब आठ मई की एनटीएसई-2 परीक्षा में शामिल होना है। इसके लिए छात्रों को अप्रैल में प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से उनके पते पर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन