फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth nab the killers sought

युवक के हत्यारों को पकड़ने की मांग

Thu, 08 Dec 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Thu, 08 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth nab the killers sought
युवक के हत्यारों को पकड़ने की मांग - फोटो : अमर उजाला

रामनगर। पत्थरों से कुचलकर युवक की नृशंस हत्या के मामले में वाल्मीकि समाज के लोगों ने मंगलवार को भी कोतवाली पहुंचकर नारेबाजी करते हुए सीओ मिथिलेश कुमार का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने सीओ से कहा कि यदि हत्याकांड का पर्दाफाश जल्द नहीं किया जाता तो पूरे प्रदेश में सफाई कार्य ठप कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को ट्रक यूनियन कार्यालय रेलवे क्रासिंग के पास वाल्मीकि  कालोनी खताड़ी निवासी ब्रजेश उर्फ रिंकू पुत्र रतनलाल का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला था। इसी को लेकर वाल्मीकि समाज ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शहर में सफाई व्यवस्था ठप कर दी।
विज्ञापन


घटना के 48 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होते देख मंगलवार को दर्जनों लोगों ने सीओ का घेराव किया। सीओ ने वाल्मीकि समाज से सफाई व्यवस्था ठप न करने का भी आग्रह किया, लेकिन वाल्मीकि समाज के लोग नहीं माने। सीओ ने बताया कि रिंकू हत्याकांड में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा। सीओ का घेराव करने वालों में हरलाल, रामभरोसे, सुनील कुमार, जोन मसीह, विनोद, अमित आदि थे। बताते चलें कि वाल्मीकि समाज के लोगों ने शहर में दो दिनों से सफाई व्यवस्था ठप की है। इसके चलते जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed