देवभूमि व्यापार मंडल की ओर से मंगलवार को नगर के अग्रसेन भवन में लगाए गए रक्तदान शिविर में 27 दानियों ने रक्तदान किया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष महेंद्र गोयल की पत्नी मीरा गोयल की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित शिविर में रुद्रपुर के एक अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का परीक्षण भी किया। यहां पर लोगों ने मीरा गोयल को श्रद्धांजलि दी।
इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ विधायक राजेश शुक्ला ने किया। वहां देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, गौरव अरोरा, प्रदीप पुजारा, दुर्गेश गुप्ता, जगरूप सिंह गोल्डी, महादेव अग्रवाल, डा. पीयूष टंडन, दीपक गोयल, उदित गोयल, सचिन चावला आदि थे। (संवाद)