फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth dies under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
प्रतीकात्मक।
रामनगर (नैनीताल)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में परिजनों ने एक झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम छोई निवासी रमेश चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र सनी (18) अपनी मौसी के यहां पूछड़ी गया था। बताया कि पुत्र को बुखार आने पर पड़ोस में झोलाझाप डॉक्टर ने दवा दी। कुछ देर बाद उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद परिजन सनी को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर पर गलत दवा देने का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग उठाई है। प्रभारी एसएसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed