फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth dies in car and bike collision

कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in car and bike collision
प्रतीकात्मक।
रामनगर (नैनीताल)। शिवलालपुर चुंगी के पास बृहस्पतिवार की देर रात एक कार ने बाइक सवार दो दोस्तों की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हिम्मतपुर ब्लॉक निवासी विजय अपने दोस्त इस्लाम निवासी टांडा रामनगर के साथ बाइक से अपने घर जा रहा था। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। रामनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। काशीपुर में उपचार के दौरान इस्लाम की मौत हो गई, जबकि विजय की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि विजय के पिता मनवर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed