फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth Congress burnt the effigy of the central government

युवा कांग्ेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress burnt the effigy of the central government
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते यूथ कांग्रेसी। संवाद
हल्द्वानी। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में भाजपा सरकार पर नाकामी का आरोप लगाते हुए बुद्ध पार्क में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि केंद्र ने कोरोना के दौरान मृतक लोगों का आंकड़ा छिपा लिया और अब लोगों को मुआवजा देने से पीछे हट रही है।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार आर्य ने कहा कि डब्लूएचओ की रिपोर्ट आने के बाद केंद्र की भाजपा सरकार की कलई खुल गई है। सत्ता के अहंकार में भाजपा सरकार मृत्यु के आंकड़े छुपाती रही। कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 47 से 48 लाख लोगों की जान गई हैं। यह आंकड़ा सरकार के लिए निंदनीय और शर्मसार करने वाला है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने सरकार से महामारी में मारे गए परिवारों को चिह्नित करने और वादे के अनुसार प्रत्येक परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। पुतला फूंकने वालों में जिला महासचिव पंकज कुमार आर्या, वीर बिष्ट, पंकज अधिकारी, रवि आर्य, विशाल भारती, सुजल सचिन, सिद्धांत जोशी, बॉबी नगरकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed