{"_id":"9c5fc851313c0831315def913ac2216a","slug":"young-s-funeral-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 18 Apr 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी जवान विवेक सिंह के पार्थिव शरीर का शुक्रवार को चित्रशिला घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उपनिरीक्षक भरत सिंह के नेतृत्व में जवानों ने अपने साथी को सशस्त्र सलामी दी।
विज्ञापन
पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी विवेक सिंह पुत्र गब्बर सिंह नेगी एसएसबी 56वीं बटालियन बिहार में तैनात थे। दो दिन पहले वह बैरियर उठा रहे थे कि पोल से करंट लगने पर जवान की मौत हो गई। विवेक के पिता रुद्रपुर में रहते हैं, इस कारण चित्रशिला घाट पर जवान के पार्थिव शरीर को लाया गया। यहां एसएसबी की 54वीं बटालियन के जवानों ने साथी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। परिजनों ने गमगीन माहौल में जवान का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन