{"_id":"57128b474f1c1b48704a6ab9","slug":"young-man-wounded-in-the-head-hitting-chapd","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर चापड़ मार युवक को घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर चापड़ मार युवक को घायल किया
अमर उजाला ब्यूरो, भवाली (नैनीताल)।
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की शाम मछली खरीदने को लेकर हुए विवाद के दौरान मछली विक्रेता ने नैनीताल में तहसीलदार रहे बीएस लटवाल के पुत्र के सिर में चापड़ से वार कर उसे घायल कर दिया। मछली विक्रेता द्वारा युवक को चापड़ मारकर घायल करने की घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने मछली विक्रेता की दुकान में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मछली विक्रेता समेत उसके तीन अन्य साथियों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। घायल युवक का सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है। घायल युवक की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
एसएसआई डीएल वर्मा ने बताया कि स्थानीय निवासी ललित लटवाल (28) पुत्र बीएस लटवाल शनिवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब भीमताल रोड स्थित लईक की दुकान में मछली खरीदने गया था। उन्होंने बताया कि इसी दौरान किसी बात को लेकर ललित और लईक मे विवाद हो गया।
विज्ञापन
विवाद बढ़ा तो लईक और उसके साथ मौजूद तीन अन्य युवकों ने ललित से मारपीट शुरू कर दी और इसी बीच इन युवकों में से किसी ने ललित से सिर में मछली काटने वाले चाकू से वार कर दिया, जिससे ललित घायल हो गया। गुस्साई भीड़ ने लईक की दुकान में तोड़फोड़ कर दी जिसे लेकर देर तक खासा हंगामा हुआ। पुलिस मछली विक्रेता लईक और उसके अन्य साथियों क्रमश: आरिफ, रिजवान और नासिर को पकड़कर कोतवाली ले गई जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। एसएसआई वर्मा ने बताया कि घायल युवक नैनीताल के पूर्व तहसीलदार बीएस लटवाल का बेटा है।
विज्ञापन