फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Young man missing for four days became a victim of leopard

चार दिन से लापता युवक बना तेंदुए का शिकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Young man missing for four days became a victim of leopard
हल्द्वानी। चार दिन से लापता युवक को तेंदुए ने मार डाला। उसका शव काठगोदाम से तीन किलोमीटर ऊपर सुंघरीखाल लाल मिट्टी पोखर पहाड़ पर क्षत विक्षत अवस्था में मिला। उसके एक हाथ को तेंदुए ने खा लिया था। सीने पर तेंदुए के पंजे के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

मित्रपुरम कॉलोनी दमुवाढूंगा निवासी मुकेश आर्या (32) पुत्र धनी राम आर्या 26 दिसंबर की सुबह जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गया था। वह घर लौटकर नहीं आया। पिता ने काठगोदाम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि क्षेत्र की महिलाएं पहाड़ की तरफ घास काटने गई थी। महिलाएं खून को देखते हुए तीन किमी ऊपर पहाड़ पर चली गईं। उन्होंने घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी फिरोज खान की टीम सुंघरीखाल लाल मिट्टी पोखर पहाड़ पर गई। पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में ले लिया। पता चला कि मुकेश मनोरोगी था। उसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर के रेंजर केआर आर्या का कहना है कि मुकेश पर तेंदुए ने हमला किया है। इसी कारण उसकी मौत हो गई है। वन विभाग की टीम इस घटना की जांच कर रही है।
चार दिन पहले महिला पर किया था हमला
दमुवाढूंगा मित्रपुरम की एक महिला 26 दिसंबर को जंगल में घास काटने गई थी। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। महिला ने साहत दिखाते हुए तेुंदए पर दंराती से हमला कर दिया। इससे तेंदुआ भाग गया। तेंदुए के हमले के चलते महिला भी घायल हो गई थी। लोगों का कहना है कि तेंदुआ कब हमला कर देगा, इसका पता नहीं है। इसी कारण शाम के समय लोग एहतियात बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed