फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   young man. died. being. roadways bus. Ramnagar.,mother's.

Nainital News: रामनगर में रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, मां की हालत गंभीर

Sat, 05 Apr 2025 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 05 Apr 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
young man. died. being. roadways bus. Ramnagar.,mother's.
मो. तारुख की फाइल फोटो
रामनगर। नेशनल हाईवे-309 पर ग्राम चिलकिया के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि मां को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे का कारण आगे चले रहे वाहन को ओवरटेक करना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यूपी के रामपुर निवासी मो. तारुख (28) पुत्र मो. फारुक खान अपनी 60 वर्षीय मां सादिया का इलाज कराने के लिए बाइक से रामनगर आ रहा था। रामनगर से महज दो किमी पहले चिलकिया के पास उसने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक किया, लेकिन तभी हरिद्वार जा रही भवाली डिपो की बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। इस पर मां-बेटा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और घायलों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मो. तारुख को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सादिया को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया कि घटना के बाद बस चालक भाग गया। पुलिस ने रोडवेज बस कब्जे में ले ली है। बताया कि बस की सवारियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा गया।



बाइक से अक्सर रामनगर आते रहते थे मां-बेटा
एसएसआई मनोज नयाल के अनुसार, मो. तारुख की फुफेरी बहन नीमा पत्नी जुनैद निवासी खताड़ी ने बताया कि वह अक्सर रामनगर आते रहते थे। तारुख की मां सादिया का रामनगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, इसलिए वह अपनी मां को बाइक से रामनगर लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed