फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   You touch the tourists who trembled on my hand

तू छू ले जो मेरा हाथ पर थिरके सैलानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
You touch the tourists who trembled on my hand
भीमताल में लेक साइड लाइव में प्रस्तुति देते.कलाकार और मौजूद लोग। संवाद - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। नगर के डांठ स्थित बोट स्टैंड में शनिवार की रात लेक कार्निवाल समिति की ओर से लेक साइड लाइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया। सूफी गायक पंकज नेगी और उनके ग्रुप ने पुराने और नए गानों की सुंदर प्रस्तुति दी। उन्होंने ‘क्या कभी अंबर से सूर्य बिछड़ता है’, ‘ जय जय कारा’ और ‘तू जो छू ले प्यार से हाथ मेरा’ समेत तमाम सुंदर गीतों की प्रस्तुति देकर सैलानियों को झूमने को मजबूर कर दिया। भीमताल सीएचसी की डॉ. शबाना ने काव्य पाठ किया। समिति के सचिव नितिन राणा ने बताया भीमताल और आसपास के पर्यटन स्थलों पर आने वाले सैलानियों को लुभाने के लिए लेक साइड लाइव का आयोजन किया जा रहा है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से सैलानियों का उत्साह और बढ़ेगा साथ ही भीमताल को पर्यटन और संगीत के क्षेत्र में बेहतर पहचान मिलेगी। समिति ने विधायक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समिति उपाध्यक्ष नितेश बिष्ट ने कहा कि आगामी शनिवार को भी संगीत का आयोजन किया जाएगा। संचालन विजय बिष्ट और निर्मल नेगी ने किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, भाजपा नेता प्रदीप पाठक, पूर्व जिपं अध्यक्ष बीना आर्या, एक होटल महाप्रबंधक राजीव, पंकज जोशी, रामपाल सिंह गंगोला, सुनीता पांडे, शरद पांडे आशु पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed