फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   You do not have to run, wasting drugs

दौड़ में पास नहीं, बर्बाद कर रहीं नशीली दवाएं

Sun, 12 Jul 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Sun, 12 Jul 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन

काठगोदाम क्षेत्र में चरस की बिक्री आम बात है लेकिन एक युवक के बेहोश होने पर पता चला है कि यहां पुलिस की नाक के नीचे नशे के कारोबारी सीआरपीएफ भर्ती के लिए आए युवाओं को उत्तेजक दवा बेच रहे हैं।

विज्ञापन


युवक  दौड़ में पास होने के लिए शक्तिवर्धक नशीली दवाइयां खरीदकर खा रहे हैं।  डीआईजी सीआरपीएफ चामू सिंह कठैत का कहना है कि इस मामले में कई बार युवकों को आगाह किया गया लेकिन कुछ युवक मानने के लिए तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन


काठगोदाम में सीआरपीएफ की भर्ती चल रही है। दौड़ में पास होने के लिए कुछ युवक शक्तिवर्धक नशीली दवा के कारोबारियों से संपर्क कर रहे हैं।

नशे की दवा बेचने वाले युवकों को गुमराह कर दवा खाने के बाद दौड़ में पास होने का भरोसा दिला रहे हैं। युवक बहकावे में आकर इस दवा को खा लेते हैं।

ये दवाएं 150 रुपये से लेकर 500 रुपये में बेची जा रही हैं। डीआईजी चामू सिंह कठैत का कहना है कि इस मामले में कई बार लाउडस्पीकर से एनाउंस किया गया है, युवक फिर भी नहीं मानते हैं। सीआरपीएफ के दरोगा ने बताया कि पिछले दिनों दवा खाने के बाद उत्तेजना में एक युवक ने मारपीट की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed