फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   You can reach Kainchi Dham by trekking 12 km from nainital

Nainital News: 12 किमी ट्रैकिंग कर पहुंच सकेंगे कैंची धाम, शांत वादियां यात्रा को बनाएंगी अविस्मरणीय

Wed, 09 Jul 2025 11:27 AM IST
हीरा मेहरा पंकज कुमार, संवाद
पंकज कुमार, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 09 Jul 2025 11:27 AM IST
सार

अब नैनीताल से 12 किलोमीटर ट्रैकिंग कर श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने नैनीताल से दूनीखाल, नाचक गांव के मार्ग पर साफ-सफाई करा दी है।

विज्ञापन
You can reach Kainchi Dham by trekking 12 km from nainital
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब नैनीताल से 12 किलोमीटर ट्रैकिंग कर श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने नैनीताल से दूनीखाल, नाचक गांव के मार्ग पर साफ-सफाई करा दी है और साइन बोर्ड भी लगा दिए हैं, ताकि यहां से जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

कैंची धाम में सालभर लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से दर्शन के लिए पहुंचते हैं, इस वजह से कैंची धाम पहुंचने के लिए अक्सर श्रद्धालुओं को लंबे जाम का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए पर्यटन विभाग ने नैनीताल से ट्रैकिंग ट्रैक खोलने की शुरुआत की थी।

विज्ञापन

अब इस मार्ग को पर्यटन विभाग ने खोल दिया है। यहां से कैंची धाम तक श्रद्धालु पैदल ट्रैकिंग कर पहुंच सकते हैं। अंग्रेजों के जमाने के मार्ग पर पर्यटन विभाग ने ब्राउजर बैनर लगा दिए हैं। हिमालय दर्शन से कैंची तक के मार्ग को ठीक कर यह मार्ग खोल दिया है। ट्रैकिंग रूट पर रोमांच, प्राकृतिक आनंद और शांति के संगम के साथ बाबा के धाम पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शांत वादियां यात्रा को बनाएंगी अविस्मरणीय
अंग्रेजों के जमाने का यह मार्ग चीड़ और देवदार के घने जंगलों के बीच से गुजरता है। यह रास्ता उन लोगों के लिए एक नई उम्मीद बन गया है जो भीड़ और जाम से दूर शांति की तलाश में हैं और ट्रैकिंग का आनंद लेना चाहते हैं। ट्रैकिंग मार्ग पर पक्षियों की चहचहाहट, बीच में बहती पानी की धाराएं और शांत वादियां इस यात्रा को अविस्मरणीय बनाती हैं। यह मार्ग न सिर्फ एक ट्रैकिंग रूट है, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा भी है जो भक्तों को ध्यान, साधना और प्रकृति के साथ गहरे जुड़ाव का अवसर देती है।

पर्यटन विभाग की ओर से इस रूट पर सुरक्षा, रेस्ट पॉइंट्स, साइन बोर्ड की व्यवस्था की गई है ताकि हर आयु वर्ग के लोगों के लिए यात्रा सुगम हो सके। इस मार्ग से श्रद्धालु बाबा के धाम पहुंच सकेंगे। - अतुल भंडारी, पर्यटन अधिकारी नैनीताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed