{"_id":"6457ed96f37e600c5a0bb108","slug":"yoga-is-the-main-mantra-to-establish-world-peace-haldwani-news-c-8-1-hld1036-133673-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: विश्व शांति स्थापित करने का मूलमंत्र है योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: विश्व शांति स्थापित करने का मूलमंत्र है योग
Sun, 07 May 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 07 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को योगोत्सव का आयोजन किया गया। भारी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर योग किया और इससे होने वाले फायदों के बारे में जाना। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान और एमबीपीजी कॉलेज के आयोजन में योगोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर डाॅ. जोगेंद्र रौतेला और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने किया। योग विभाग के शिक्षक डॉ. राजेंद्र मलिक, ममता पंत और डॉ. आरती चौधरी ने योग की क्रियाओं का अभ्यास कराया। डॉ. नवीन भट्ट और डॉ. भानू प्रकाश जोशी ने अपने विचार रखे। मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि योग के जरिए हम अपने भीतर की नकारात्मकता को दूर कर स्वस्थ होते हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सीडी सूंठा ने कहा कि योग मनुष्य के भीतर की चेतना को जाग्रत करता है और उच्च शिक्षा के अंतर्गत 119 महाविद्यालयों में योग को पाठ्यक्रम के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने योगोत्सव के लिए एमबीपीजी कॉलेज का चयन करने के लिए राष्ट्रीय योग संस्थान का आभार जताया। कार्यक्रम में क्रीड़ाधिकारी राशिका सिद्दिकी, डाॅ. कविता बिष्ट, डॉ. नवल लोहनी, डॉ. राजेंद्र मलिक, डॉ. संजय खत्री, डॉ. सीएस नेगी, डॉ. उषा पंत, डॉ. गोविंद बोरा, डॉ. दीपा गोबाड़ी, डॉ. किरण कर्नाटक आदि मौजूद रहे।