फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Worship of the religious flag in accordance with the rituals

विधि विधैान से की धर्म ध्वजा की पूजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Worship of the religious flag in accordance with the rituals
हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले भ​क्ति महोत्सव के लिए हुए धर्म ध्वज पूजन कराते रा?
हल्द्वानी। हरि: शरणम जन संस्था की ओर से 13 नवंबर से एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में शुरू होने जा रहे श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व सोमवार को राठौर समाज की ओर से तैयार धर्म ध्वज की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद वाल्मीकि समाज के लोगों को धर्म ध्वज सौंपा गया।
विज्ञापन

संस्था प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाई जी ने कहा कि कुमाऊं में इस धार्मिक आयोजन का उद्देेश्य धर्म का प्रचार, प्रसार और समाज को एकजुट करना है। इस मौैके पर राठौर समाज के लोगों ने संस्था प्रमुख को पगड़ी और वाल्मीकि समाज के लोगों ने पटका पहनाया। आचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी के नेतृत्व में 11 ब्राह्मणों ने भगवान गणेश और ध्वज का पूजन कराया गया। इसके बाद भाईजी ने वाल्मीकि समाज के लोगों को धर्म ध्वज सौंपा। मंगलवार को वाल्मीकि समाज के लोग शोभायात्रा के रूप में धर्म ध्वजा के साथ कथा स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

डॉ. भुवन चंद्र त्रिपाठी, गणेश जोशी, विवेक शर्मा, रमेश चंद्र कांडपाल, गोपाल दत्त भट्ट, शेखरचंद्र जोशी, डॉ. मनोज पांडेय, आचार्य कीर्ति कालौनी, आचार्य मनोज पांडेय, दीपक तिवारी, शंकर दत्त सुनाल ने पूजा अर्चना संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राठौर समाज से घनश्याम दास राठौर, पुत्तन लाल राठौर, प्रदीप कुमार राठौर, आशीष राठौर, सुधीर राठौर, अमर राठौर, वेद प्रकाश राठौर, रमा शंकर राठौर, जगदीश राठौर, अनूप राठौर के अलावा वाल्मीकि समाज से अजय राजौर, अमरदीप चौधरी, राहत मसीह, रामू भारती, सुरेश लाला, पार्षद रवि वाल्मीकि, विनय पाल, अजय पंडालिया, योगेश राजौर, जगपाल आदि मौजूद रहे।

आज निकलेगी धर्म ध्वज यात्रा
मंगलवार को वाल्मीकि समाज की ओर से धर्म ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। 10 नवंबर को 501 महिलाओं की कार रैली, 12 नवंबर को सहस्त्र कलशयात्रा निकलेगी। इस दौरान हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा होगी। 13 से 19 नवंबर के तक कथा होगी। 19 नवंबर को 111 कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा। सात दिन तक आयोजन स्थल पर रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर स्वास्थ्य शिविर, अनमोल संस्था की ओर से नेत्रदान, देहदान, रवि रोटी बैंक की ओर से दंत चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। बताया गया कि तोरण द्वार में एक द्वार पूर्व जनरल स्व. बिपिन चंद्र जोशी के नाम से भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed