फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   worker himself looted owner of shop in haldwani

कर्मचारी ने ही की थी गुटखा कारोबारी से लूट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
worker himself looted owner of shop in haldwani
हल्द्वानी के बहुउद्देशीय भवन में बृहस्पतिवार को रामपुर रोड पर व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलासा ?
हल्द्वानी। आर्यन ट्रेडर्स के मालिक गुटखा कारोबारी अर्चित सिंघानिया को लूटने वाला उन्हीं का कर्मचारी निकला। नौकरी से निकाले जाने पर उसने फतेहपुर से अपने छह साथियों को बुलाकर वारदात की। पुलिस ने सातों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास पांच हजार रुपये, तमंचा, दो कारतूस और चाकू बरामद किया।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय भवन में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि भोलानाथ गार्डन निवासी अर्चित सिंघानिया 14 नवंबर को रामपुर रोड स्थित गली में अपने गोदाम में थे। इस बीच बोलेरो से सात बदमाश वहां पहुंचे। चार अर्चित के गोदाम के पास पहुंचे। उन्होंने पान मसाला खरीदने के बहाने असलहा दिखाकर व्यवसायी का पर्स लूट लिया। पर्स में छह हजार रुपये, पैन कार्ड, आधार कार्ड था। अर्चित के शोर मचाने पर परिचित आए तो बदमाश भाग निकले। पुलिस ने जांच के दौरान पता लगाया कि बदमाश यूपी 71 डब्ल्यू 0234 से आए थे। बदमाशों को पकड़ने के लिए एसएसपी ने एसओजी और कोतवाली पुलिस की दो टीमें गठित की। पुलिस ने शनिवार को मोतीनगर बैरियर पर चेकिंग के दौरान बोलेरो सवार सात आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाश
रामबाबू (40), खागा राजपुर हरदो, फतेहपुर
राजेंद्र कुमार (42)
अमबोल (40), चकबबूलापुर भवभूति खागा, फतेहपुर
राम अवतार (52), नया पूर्वापुर खागा, फतेहपुर
घनश्याम सिंह (50), मंडीपुर कस्बा सोहन ईंटगांव खागा, फतेहपुर
कल्लू सोनकर (19), चकबबूलापुर, फतेहपुर
मो. याकूब उर्फ कल्लू (38), सोहन खागा, फतेहपुर
एक सप्ताह पहले की थी रैकी
हल्द्वानी। गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र ने बताया कि व्यवसायी अर्चित सिंघानिया ने उसका चार महीने का वेतन नहीं दिया था। इसी कारण उसने सबक सिखाने के लिए एक सप्ताह पहले अपने साथियों के साथ रैकी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना बनाकर आए थे
हल्द्वानी। पूछताछ से पता चला कि गिरफ्तार राजेंद्र कुमार ने रुद्रपुर स्थित बोल्टास कंपनी में छह साल तक काम किया था। यहां से हटने के बाद उसने आर्यन ट्रेडर्स में आठ हजार रुपये प्रतिमाह और कमीशन पर नौकरी की। चार महीने पहले उसे अर्चित ने नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद वह अपने गांव चला गया। उसने अपने दोस्त अमबोल को आर्यन ट्रेडर्स और अर्चित के बारे में जानकारी दी। दोनों दोस्तों ने व्यवसायी को लूटने की योजना बनाई। बताया कि शाम के समय अर्चित सिंघानिया अपने गोदाम में अकेले रहता है। लूटने पर वहां काफी पैसा मिलेगा।
अमबोल पर हत्या के दो मुकदमे
गिरफ्तार अमबोल के खिलाफ खागा थाने में हत्या के दो, धोखाधड़ी और वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। फतेहपुर पुलिस ने अमबोल पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी इकट्ठा कर रही है।

पुलिस टीम को मिलेगा ढाई हजार का इनाम
एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि लुटेरों को गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीमों को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। पुलिस टीम में कोतवाल विक्रम राठौर, एसओजी प्रभारी दिनेश पंत, चौकी प्रभारी प्रीती सिंह, चौकी प्रभारी बलवंत कंबोज, उपनिरीक्षक दिलवर भंडारी, कांस्टेबल बंशीधर जोशी, मोहम्मद अजहर, हरीश आर्या, भुवन लाल, विनोद राणा, कुंदन कठायत, जितेंद्र कुमार, त्रिलोक रौतेला, अनिल गिरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed