फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Work started on Ramnagar-Kainchi Dham road

Kainchi Dham: 108 किमी लंबे रामनगर-कैंची धाम मार्ग पर कार्य शुरू, भीड़ और ट्रैफिक के दबाव को कम करने की योजना

Tue, 16 Jul 2024 11:58 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 16 Jul 2024 11:58 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वैकल्पिक मार्ग रामनगर से कैंची धाम मार्ग पर काम शुरू हो गया है। यह प्रस्तावित मार्ग 108 किमी लंबा है। 

विज्ञापन
Work started on Ramnagar-Kainchi Dham road
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे भवाली से कैंची धाम तक आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वैकल्पिक मार्ग रामनगर से कैंची धाम मार्ग पर काम शुरू हो गया है। यह प्रस्तावित मार्ग 108 किमी लंबा है।

विज्ञापन

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि ने वैकल्पिक मार्गों का सर्वे कर उन पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे ताकि परंपरागत मार्गों पर अधिक भीड़ और ट्रैफिक के दबाव को कम किया जा सके। इसी के क्रम में लोक निर्माण खंड रामनगर की ओर से रामनगर से बेतालघाट होते हुए कैंची जाने वाले मार्ग पर विभिन्न चरणों में कार्य शुरू कर दिया गया है। शेष हिस्से की डीपीआर तैयार की जा रही है। कैंची धाम बाईपास के विभिन्न कार्यों की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से की जा रही है ताकि आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने में किसी प्रकार का विलंब न हो।

विज्ञापन


ये पढ़ें- रामनगर में तीन लैब सील: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैथोलॉजी लैबों पर मारे छापे, 65 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि घुघुतीधार से बेतालघाट के बीच नवीनीकरण एवं सुधारीकरण के लिए 1.8 करोड़ की धनराशि शासन से स्वीकृत हो चुकी है, कार्य जारी है। रामनगर से ओखलढूंगा के बीच नवीनीनकरण, वन टाइम मेंटेनेंस की अनुमानित 18 करोड़ की डीपीआर तैयार कर और खोला से तल्ली सेठी के बीच डामरीकरण एवं सुधारीकरण का अनुमानित 5.23 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बेतालघाट से खैरना के बीच नवीनीकरण एवं सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत है जिसमें निविदा आमंत्रित की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed