फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wood worth Rs 10.88 lakh caught

10.88 लाख रुपये की लकड़ी पकड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Wood worth Rs 10.88 lakh caught
रामनगर (नैनीताल)। कृषि उत्पादन मंडी समिति रामनगर के सचल दल ने 10 लाख 88 हजार 950 रुपये मूल्य की लकड़ी पकड़ी और 37 हजार 220 रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

मंडी सचिव सहील अहमद ने बताया कि काशीपुर रोड पर मंडी समिति का सचल दल चेकिंग कर रहा था। इस दौरान एक ट्रक लकड़ी से लदा हुआ आ रहा था। सचल दल ने वाहन यूपी-25एटी-4368 को रोका जो कि वन निगम के डिपो से बिना मंडी शुल्क दिए लकड़ी जसपुर को जा रहा था। सचल दल ने जब वाहन चालक से मंडी समिति से संबंधित प्रपत्र मांगे तो उसने मंडी से संबंधित प्रपत्र नहीं होने की बात कही। मौके पर सचल दल ने 10.1284 घन मीटर लकड़ी का मूल्य 10 लाख 88 हजार 950 रुपया आंका। इस पर मंडी शुल्क 21776 रुपये, विकास शुल्क 5444 रुपये, सेस 10000 रुपये और 37220 रुपये जुर्माना रॉयल टिंबर ट्रेडर्स जसपुर से वसूला। सचल दल में मंडी सचिव सहील अहमद, मंडी निरीक्षक बच्चे लाल दुबे, मंडी सहायक सुरेंद्र सिंह, गार्ड सुनील आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed