फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women Congress workers burnt the effigy of Madhya Pradesh minister

Nainital News: महिला कांग्रेसियों ने फूंका मध्य प्रदेश के मंत्री का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Women Congress workers burnt the effigy of Madhya Pradesh minister
पुतला दहन करने के बाद नारेबाजी करतीं कांग्र्रेस कार्यकर्ता।
हल्द्वानी। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ बुधवार को महिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला सैन्य अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी पर निंदनीय और अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए महानगर की महिला कांग्रेसियों ने मंत्री का पुतला फूंका और उनके इस्तीफा की मांग की।
विज्ञापन


प्रदेश इकाई से मिले निर्देश के तहत महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष मधु सांगड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए निकलीं। पीली कोठी के पास एकत्रित हुईं। यहां बैठक में सांगड़ी ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर देश को नाज है। देश की इस बेटी ने नारी शक्ति का परिचय दिया। महिलाओं का सम्मान बढ़ाया। भाजपा की गंदी सोच और छोटी मानसिकता की वजह से भाजपा के मंत्री विजय शाह ने नारी शक्ति का अपमान किया। महिलाओं व सेना को लेकर यह उनकी सोच को भी दर्शाता है। भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के खोखले नारे तक सीमित है। इन्हें सेना ओर नारी शक्ति से माफी मांगनी चाहिए। इसे पार्टी व मंत्री पद से हटाया जाए। बैठक के बाद जया कनार्टक, रेनू तोमर, भागीरथी बिष्ट, मुन्नी पंत, सवित गुरुरानी, देवकी आर्य, गीता बहुगुणा, कनक जीना, पुष्पा जोशी, तारा आर्या, चित्रांशा आर्या, कमला नेगी, मंजू देवी, गीता देवी, राधा पांडे, पुष्पा तिवारी, नीरू, अक, रेखा, नीमा, मीरा, शारदा ने मंत्री का पुतला हाथ में लिया और नारेबाजी की। बाद में मंत्री का पुतला जलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed