{"_id":"6825063b43fb933d910cd2a2","slug":"women-congress-workers-burnt-the-effigy-of-madhya-pradesh-minister-haldwani-news-c-8-1-hld1044-563300-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: महिला कांग्रेसियों ने फूंका मध्य प्रदेश के मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: महिला कांग्रेसियों ने फूंका मध्य प्रदेश के मंत्री का पुतला
विज्ञापन
पुतला दहन करने के बाद नारेबाजी करतीं कांग्र्रेस कार्यकर्ता।
हल्द्वानी। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ बुधवार को महिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला सैन्य अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी पर निंदनीय और अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए महानगर की महिला कांग्रेसियों ने मंत्री का पुतला फूंका और उनके इस्तीफा की मांग की।
प्रदेश इकाई से मिले निर्देश के तहत महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष मधु सांगड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए निकलीं। पीली कोठी के पास एकत्रित हुईं। यहां बैठक में सांगड़ी ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर देश को नाज है। देश की इस बेटी ने नारी शक्ति का परिचय दिया। महिलाओं का सम्मान बढ़ाया। भाजपा की गंदी सोच और छोटी मानसिकता की वजह से भाजपा के मंत्री विजय शाह ने नारी शक्ति का अपमान किया। महिलाओं व सेना को लेकर यह उनकी सोच को भी दर्शाता है। भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के खोखले नारे तक सीमित है। इन्हें सेना ओर नारी शक्ति से माफी मांगनी चाहिए। इसे पार्टी व मंत्री पद से हटाया जाए। बैठक के बाद जया कनार्टक, रेनू तोमर, भागीरथी बिष्ट, मुन्नी पंत, सवित गुरुरानी, देवकी आर्य, गीता बहुगुणा, कनक जीना, पुष्पा जोशी, तारा आर्या, चित्रांशा आर्या, कमला नेगी, मंजू देवी, गीता देवी, राधा पांडे, पुष्पा तिवारी, नीरू, अक, रेखा, नीमा, मीरा, शारदा ने मंत्री का पुतला हाथ में लिया और नारेबाजी की। बाद में मंत्री का पुतला जलाया।