फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman strangled to death in Lalkuan hotel, murder case filed on husband's complaint, partner in custody

लालकुआं के होटल में महिला की गला दबाकर हत्या, पति की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज, साथी हिरासत में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Woman strangled to death in Lalkuan hotel, murder case filed on husband's complaint, partner in custody
लालकुआं (नैनीताल)। स्टेशन चौराहे पर स्थित नरूला होटल में दो दिन से अपने साथी के साथ ठहरी महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव होटल के कमरे में अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। हत्या की सुई साथी पर घूमने के कारण पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सूचना पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसारदो दिन पहले नरूला होटल में अल्मोड़ा के चकपातल असगोली निवासी पान सिंह अधिकारी ने कमरा बुक किया था। उसके साथ लालकुआं क्षेत्र की 36 वर्षीय महिला भी थी। होटल प्रबंधन के मुताबिक पान सिंह ने महिला को अपनी पत्नी बताया था। रविवार सुबह पांच बजे पान सिंह ने रिसेप्शनिस्ट को बताया कि उसकी पत्नी कोई हरकत नहीं कर रही है, किसी डॉक्टर को बुला दो। होटल प्रबंधन ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने कमरे में जाकर देखा तो महिला अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ी थी।
विज्ञापन

उसके गले में दबाने के निशान और जीभ बाहर निकली हुई थी। कोतवाल ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के साथ-साथ फॉरेंसिक जांच टीम को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार शाह ने होटल के सभी कमरों की जांच कर सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने होटल के तीन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी का कहना है कि महिला की गला घोटकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का पूरी तरह खुलासा कर दिया जाएगा।
कमरे मेें मिलीं शराब की दो खाली बोतलें
लालकुआं। महिला की मौत के बाद पुलिस ने होटल के कमरे की जांच की तो वहां शराब की दो खाली बोतलें पड़ी मिलीं।
भीमताल में है पान सिंह का होटल
लालकुआं। सूत्रों से पता चला है कि महिला के साथ रहे पान सिंह का भीमताल में होटल है। वहीं से उसकी महिला से जान पहचान हुई थी। यह भी बताया जा रहा है कि एक साल पहले अपनी पत्नी की मौत के बाद वह लगातार महिला के संपर्क में था।

हरेला मनाने मायके गई थी महिला
लालकुआं। महिला के पति के अनुसार उसका विवाह 21 साल पहले हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। 19 वर्षीय बेटी की शादी हो चुकी है। 17 वर्षीय बेटा है। उसने ने बताया कि 16 जुलाई की सुबह महिला अपने मायके घोड़ानाला हरेला त्योहार मनाने गई थी। उधर, महिला की मां ने बताया कि हरेला पर्व पर वह मायके आई थी। उसने दोपहर को खाना खाया फिर घर जाने की बात कहकर चली गई। उन्होंने सोचा कि वह अपने ससुराल चली गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed