फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   woman from Roorkee who had not taken any loan received a notice for recovery of a loan of Rs 5 lakh

लोन लिया नहीं: पांच लाख रिकवरी को नोटिस मिल गया, रुड़की निवासी युवती के नाम से रामनगर शाखा से लिया गया ऋण

Wed, 25 Jun 2025 12:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 25 Jun 2025 12:52 PM IST
सार

रुड़की निवासी एक युवती को तब झटका लग गया, जब उसके नाम पर पांच लाख रुपये लोन की रिकवरी का नोटिस पहुंचा। यह नोटिस रामनगर की एक बैंक शाखा से पहुंचा है। मामले में युवती के पिता ने रामनगर कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन
woman from Roorkee who had not taken any loan received a notice for recovery of a loan of Rs 5 lakh
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की की रहने वाली एक युवती को तब झटका लग गया, जब उसके नाम पर पांच लाख रुपये लोन की रिकवरी का नोटिस पहुंचा। यह नोटिस रामनगर की एक बैंक शाखा से पहुंचा है। मामले में युवती के पिता ने रामनगर कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन

ग्राम कुरड़ी, थाना मंगलौर रुड़की के सुभाष सैनी ने रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी को तहरीर दी। बताया कि रामनगर की बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा से उसकी पुत्री कविता सैनी के नाम पर पांच लाख रुपये के लोन की रिकवरी को नोटिस पहुंचा है। इसमें लिखा गया है कि सैनी ट्रेडिंग कंपनी प्रोपराइटर कविता सैनी के नाम पर पांच लाख रुपये लोन लिया गया था।

विज्ञापन


उनका कहना है कि पुत्री ने लोन नहीं लिया है। बताया कि उन्होंने 2021 में मकान बनाने के लिए दो लाख रुपये के होम लोन के लिए रुड़की में इस बैंक में आवेदन किया था, लेकिन तब लोन नहीं हुआ था। आरोप लगाया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बीएसएम इंटर कालेज रुड़की शाखा, एक दलाल और बैंक ऑफ महाराष्ट्र रामनगर शाखा ने फर्जीवाड़ा व जालसाजी की है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed