फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman dies after car falls into ditch, five injured

कार खाई में गिरने से महिला की मौत, पांच लोग घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 03:06 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after car falls into ditch, five injured
बेतालघाट क्षेत्र में खाई में गिरी क्षतिग्रस्त आल्टो कार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
बेतालघाट/गरमपानी (नैनीताल)। आल्टो कार शुक्रवार देर रात घिरोली के पास अनियंत्रित होकर 100 फिट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार महिला की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को हल्द्वानी में भर्ती कराया है। कार सवार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 11 बजे आल्टो कार में सवार ग्राम ओडाबासकोट के छह लोग बेतालघाट से एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। घिरोली के पास कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही लोगों की चीखपुकार मचते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना बेतालघाट थाने में दी। पुलिसकर्मी जीवन मेहरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में त्रिलोक चंद्र (33) पुत्र श्रीराम, लीला देवी (52) पत्नी श्रीराम, तुलसी देवी (38), पीयूष (5) पुत्र त्रिलोक चंद्र, दीपा देवी (45) पत्नी बालम चंद्र और पूजा (23) पुत्री श्रीराम घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस के खैरना पहुंचते ही लीला देवी (55) की हालत खराब होने लगी। इस पर उन्हें खैरना सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने लीला देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। तुलसी देवी को छोड़कर अन्य घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

फोटो कैप्सन- 04बीटीएल02-03पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed