फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman arrested with smack in haldwani

Haldwani: बेटा बरेली से स्मैक खरीदकर लाता था, मां पुड़िया बनाकर बेचती थी; शकीला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 08 Jun 2024 07:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 08 Jun 2024 07:21 PM IST
सार

हल्द्वानी में पुलिस और एसओजी ने महिला को 48.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है जबकि बेटा फरार चल रहा है। 

विज्ञापन
Woman arrested with smack in haldwani
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में पुलिस और एसओजी ने महिला को 48.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है जबकि बेटा फरार चल रहा है। पूछताछ में सामने आया कि बेटा बरेली से स्मैक खरीदकर लाता था और मां गौलापार क्षेत्र में नशे की पुड़िया बनाकर बेचती थी।

शुक्रवार को काठगोदाम चौकी इंचार्ज फिरोज आलम और एसओजी प्रभारी संजीत राठौर टीम के साथ मल्ला देवला बागजाला के पास चेकिंग कर रहे थे। उन्हें बागजाला गांव की ओर महिला एक बाइक सवार को कुछ देती दिखाई दी। पुलिस आगे बढ़ी तो मोटर साइकिल सवार फरार हो गया लेकिन महिला पकड़ी गई। तलाशी में महिला के पास से 48.35 ग्राम स्मैक और 10450 रुपये मिले। पूछताछ में महिला ने अपना नाम बागजाला निवासी शकीला (60) उर्फ चच्ची पत्नी महबूब बताया। साथ ही बताया कि उसका बेटा शोएब बरेली और अन्य जगह से स्मैक खरीदकर लाता है। वह स्मैक की पुड़िया बनाकर बेचती है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटा शोएब फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- नैनीताल में उमड़े पर्यटक: कई किलोमीटर लंबा जाम, रेंगती गाड़ियों के बीच लोग परेशान; तस्वीरों में देखें नजारा
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी स्मैक तस्करी में जा चुकी है जेल
बनभूलपुरा पुलिस ने चच्ची को पूर्व में स्मैक तस्करी में गिरफ्तार किया था। इस मामले में वह पूर्व में जेल भी जा चुकी है। बनभूलपुरा में पुलिस का शिकंजा कसने के बाद महिला का नशे का अवैध कारोबार चौपट हो गया। इसके बाद उसने बनभूलपुरा का घर बेच दिया और गौलापार में अपने दामाद के घर रहने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed