फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   With the UK now Liptis traffickers arrested, contractor absconding

अब यूके लिप्टिस के साथ तस्कर गिरफ्तार, ठेकेदार फरार

Thu, 07 Jul 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Thu, 07 Jul 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग में तस्करों का कुनबा बढ़ता जा रहा है। तस्कर लगातार अवैध तरीके से पेड़ों को काटकर ठिकाने लगा रहे हैं, लिहाजा विभाग इन्हें पकड़ने में देरी कर रहा है। बुधवार को विभाग ने यूके लिप्टिस से भरी ट्रैक्टर ट्राली के साथ चालक को गिरफ्तार किया। जबकि मुख्य आरोपी ठेकेदार मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


एसडीएम बलवंत सिंह शाही ने बताया बुधवार की रात वह टीम के साथ धमोला बीट के चूनाखान में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जंगल में यूके लिप्टिस का पेड़ काट रहे लोगों को पकड़ा। जिन्होंने बताया उन्हें स्वार रामपुर के ठेकेदार मोहाबे ने पेट काटने को कहा है। एसडीओ शाही ने बताया मोहाबे नामक ठेकेदार अवैध तरीके से पेड़ काट रहा था।
विज्ञापन


विभाग को देखकर वह फरार हो गया। जिसकी ढूंढखोज के प्रयास किये जा रहे हैं। श्री शाही ने बताया ट्रैक्टर चालक के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर लिया गया है। पकड़ी गयी ट्रैक्टर ट्राली को मय लकड़ी समेत चूनाखान वन चौकी में लाकर सीज कर दिया गया। साथ ही फरार चल रहे ठेकेदार की टीम तलाश कर रही है। ठेकेदार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed