फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   With the survey, hopes of building a Tadi motorway arose.

Nainital News: सर्वे के साथ जगी तड़ी मोटर मार्ग बनने की उम्मीद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
With the survey, hopes of building a Tadi motorway arose.
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के रिखोली-तड़ी मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर सोमवार को पीएमजीएसवाई और वन विभाग की टीम ने संयुक्त सर्वे किया। अब स्थानीय लोगों को सड़क बनने की उम्मीद जगी है। सड़क का चयन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बेतालघाट ब्लॉक में तड़ी, जिनोली, फड़िका और खलाड मोटर मार्ग का आपस में मिलान होने से लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित ग्रामीणों को सर्वे के बाद सड़क बनने की नई उम्मीद जगी है। सर्वे के दौरान पीएमजीएसवाई से एई मिताली, जेई संजय, वन दरोगा निर्मल, क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश बुढ़लाकोटी, प्रधान हेमा बोहरा, हरेंद्र बोहरा, मोहन सिंह, पुष्कर सिंह, गोधन सिंह, मदन सिंह, माधो सिंह, ईश्वर सिंह, पूरन सिंह, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed