फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wishing for happiness and prosperity from Mother Shailputri

Nainital News: मां शैलपुत्री से की सुख-समृद्धि की कामना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Wishing for happiness and prosperity from Mother Shailputri
हल्द्वानी। नवरात्र के पहले दिन लोगों ने घरों में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना की और उपवास शुरू किया। शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

पहले दिन शैलपुत्री की पूजा हुई। माता का यह रूप सती, पार्वती, दुर्गा, गौरी नामों से प्रसिद्ध है। देवी के उपासकों ने घट स्थापना की और अखंड ज्योति जलाकर माता के प्रथम रूप की पूजा करते हुए मंगल कामना की। जगदंबा नगर स्थित देवी मंदिर, प्राचीन देवी मंदिर, रामलीला मैदान स्थित श्रीराम मंदिर, लटूरिया आश्रम स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर बेरी पड़ाव, राजपुरा स्थित देवी मंदिर समेत शहर के अधिकांश मंदिरों में भक्तों का आना जारा रहा।
विज्ञापन

......
बाजार में जगह जगह दिखी रौनक
हल्द्वानी। नवरात्र के पहले दिन से ही बाजार में रौनक दिखी। सुबह से ही पटेल चौक, मीरा मार्ग, सदर बाजार, बर्तन बाजार में लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी थी। पूजन सामग्री से लेकर पूजा के बर्तन, कपड़े, देवी श्रृंगार का सामान आदि की खरीदारी की गई। इसके अलावा फल और फूल मंडी में लोगों ने फल और फूल खरीदे। बरेली रोड में इलेक्ट्रानिक उत्पाद और रामपुर रोड में वाहन बाजार में ग्राहक वाहनों की जानकारी लेते और खरीदारी करते दिखे। बाजार में खरीदारी का क्रम देर शाम तक रहा और इस दौरान भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed