{"_id":"69922298d0c8040b410c397d","slug":"winter-destinations-will-boost-tourism-satpal-maharaj-lalkuan-news-c-418-1-ntl1014-3912-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंटर डेस्टिनेशन से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : सतपाल महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंटर डेस्टिनेशन से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : सतपाल महाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं। बिंदुखत्ता पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड को पर्यटन की दृष्टि से आगे ले जाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है और विंटर डेस्टिनेशन पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में मजबूत पहल की गई है। उन्होंने कहा कि कभी सर्दियों में सैलानियों का आगमन पहाड़ की ओर नहीं होता था लेकिन जब से विंटर डेस्टिनेशन की परिकल्पना को धरातल पर लाया गया है तब से अध्यात्म के साथ-साथ टूरिज्म भी बड़ा है।
मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने के लिए सरकार प्रयासरत है। पहाड़ में पर्यटकों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए रोपवे निर्माण के लिए सरकार प्रयासरत है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्रेकिंग के लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। पौराणिक यात्राओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा। बिंदुखत्ता राजस्व गांव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि डिफोरेस्टेशन की प्रक्रिया पूरी कर बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। सरकार इस मुद्दे पर प्रयासरत है। ग्राम पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने के साथ ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से कराने की भी पहल कर रहे हैं ताकि पारदर्शिता के साथ भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया जा सके। इस मौके पर बिंदुखत्ता के ग्रामीणों ने राजस्व गांव की दिशा में जल्द पहल करने के लिए उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान संगठन ने भी मुद्दे का हल निकालने की मांग उठाई। इस दौरान सुयश जी महारा, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुमका, मंच संचालक संतोष दुबे, सेवादल के ओमप्रकाश, देव सिंह राणा समेत आदि मौजूद रहे।
सनातन धर्म का मूल तत्व मानव धर्म है : महाराज
सनातन धर्म का मूल तत्व मानव धर्म है जिसमें सर्व मंगल का भाव समाय हुआ है और यही आज की नितांत आवश्यकता है। इसे सद्भावना सम्मेलन के जरिए जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर द्वितीय बिंदुखत्ता में आयोजित विराट सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करते हुए सतपाल जी महाराज ने यह उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के अनेक देशों में उल्लास पूर्वक मनाया जाता है। इस दौरान महात्मा सत्यबोधानंद , हरि संतोषानंद ने भी अपने ओजस्वी विचारों से सद्भावना सम्मेलन की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला।