{"_id":"6009e44f8ebc3e2c542f13e7","slug":"winter-breaks-11-years-record-haldwani-news-hld412041823","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी ने 11 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में सर्द हवाओं के चलते गर्म कपड़ों में भी ठिठुरते रहे लोग। अमर उजाला
- फोटो : HALDWANI
Link Copied
हल्द्वानी। नगर में शुक्रवार को कड़ाके की सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहरे और शीतलहर के कारण अधिकतम तापमान 11 सालों में सबसे कम दर्ज हुआ है। जनवरी माह में दूसरी बार अधिकतम तापमान पिछले 11 वर्षों में सबसे कम रहा है।
विज्ञापन
नगर में बृहस्पतिवार सुबह कुछ देर के लिए सूर्यदेव ने दर्शन दिए। उसके बाद पूरे दिन धूप नहीं निकली। हल्का कोहरा छाने के साथ ही शीतलहर ने हाल बेहाल कर दिया। कंपकंपाने वाली ठंड के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। अधिकतम तापमान 13.5 और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 1.6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा से हवा चली। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 12 जनवरी 2021 को भी अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस था। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 23 जनवरी से मौसम का मिजाज बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में 23 जनवरी की रात से 24 जनवरी तक हल्की बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव गढ़वाल में अधिक देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।