{"_id":"4070fbb3bb752975e7c0be39d3f92616","slug":"will-remove-the-shortage-of-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो-तीन माह में दूर हो जाएगी शिक्षकों की कमी : कुंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो-तीन माह में दूर हो जाएगी शिक्षकों की कमी : कुंवर
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल
Updated Mon, 18 May 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निदेशक माध्यमिक शिक्षा आरके कुंवर ने दावा किया कि अगले दो-तीन माह के भीतर प्रदेश के किसी भी स्कूल में शिक्षकों के पद रिक्त नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग बोर्डिंग कम रेजिडेंसियल स्कूल खोलने की दिशा में भी कार्य कर रहा है और इन स्कूलों में दस के कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के बच्चों को भी शिफ्ट करने की योजना है।
विज्ञापन
पहाड़ के दौरे से लौटते समय कुंवर कुछ समय के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे, जहां उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर गणित, विज्ञान और भाषा का सेवारत शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। इस दौरान अमर उजाला से हुई संक्षिप्त मुलाकात में उन्होंने बताया कि इसी माह के अगले हफ्ते तक गेस्ट फैकल्टी के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा और जुलाई, अगस्त तक ब्लाक स्तर पर ही शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एलटी संवर्ग के 3089 पदों के लिए प्राविधिक शिक्षा परिषद ने परीक्षाएं करा ली हैं, लेकिन इसमें अभी न्यायालय का स्टे है। विभाग ने न्यायालय से स्टे वाले पदों को छोड़कर शेष पदों पर नियुक्ति करने की स्वीकृति देने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि लोक सेवा आयोग से भरे जाने वाले पदों पर भी संभवत: जुलाई तक साक्षात्कार करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
10 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को दूसरे स्कूलों में मर्ज किए जाने के सवाल पर निदेशक कुंवर ने बताया कि सरकार की हर ब्लाक में राजीव गांधी आवासीय अभिनव विद्यालय के नाम से बोर्डिंग कम रेजिडेंसियल स्कूल खोलने की योजना है। हिंदी और अंग्रेजी इसका माध्यम होंगे। प्रथम चरण में यह विद्यालय उन स्थानों पर खोले जाएंगे, जहां विद्यालय भवन बनने तक आवासीय सुविधा उपलब्ध हो और इन विद्यालयों में ही 10 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के बच्चों को शिफ्ट किया जाएगा। वार्ता के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल रघुनाथ लाल आर्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत आरसी आर्या, डायट के प्राचार्य गोपाल स्वरूप भारद्वाज आदि भी मौजूद थे।