फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will provide help to every victim's family: CM

हर पीड़ित परिवार तक पहुंचाएंगे मदद : सीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Will provide help to every victim's family: CM
तल्ला रामगढ़ क्षेत्र का दौरा कर लोगों से वार्ता करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। आपदाग्रस्त क्षेत्र तल्ला रामगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कमिश्नर और पुलिस के उच्च अधिकारियों को वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने के साथ बंद सड़कों को सही कराने को कहा। साथ ही रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट और आपदा मंदी धन सिंह रावत के साथ पहुंचे सीएम ने आपदा पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। सीएम ने कहा कि नैनीताल जिले में हर एक पीड़ित परिवार तक सरकार प्रशासन के सहयोग से मदद पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने बारिश से बहे पुल, टूटी सड़कों और लोगों के घरों को हुए नुकासन का जायजा लिया। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार भी प्रदेश के हालत पर नजर बनाए हुए हैं और राज्य सरकार को हर स्तर पर सहयोग देने की बात कहीं है। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार आपदा से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने सीएम से क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का जल्द से जल्द आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार तक उपलब्ध कराने की अपील की। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार, कमिश्नर सुशील कुमार, डीआईजी अनिल भराणे, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एसडीएम प्रतीक जैन, सीओ भूपेंद्र धौनी, आलम नगदली, खीम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हल्द्वानी नहीं आए मुख्यमंत्री
हल्द्वानी। कुमाऊं का भ्रमण कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार की शाम को हल्द्वानी लौटना था। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए सर्किट हाउस में तैयारी भी की गई थी लेकिन अचानक कार्यक्रम रद्द हो गया। जिला प्रशासन ने बताया कि मुख्यमंत्री तीन बजे लौटकर आएंगे। मुख्यमंत्री से मिलने की आस में कुछ फरियादी भी सर्किट हाउस आए थे। शाम चार बजे सूचना मिली कि मुख्यमंत्री हल्द्वानी की जगह पंतनगर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed