फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will make flyover at three intersections of Haldwani

हल्द्वानी के तीन चौराहों पर बनाएंगे फ्लाईओवर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Will make flyover at three intersections of Haldwani
नैनीताल। हल्द्वानी की नासूर बन चुकी जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नवनियुक्त डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने भी पहल करने की कोशिश की है। उनका कहना है कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कालाढूंगी चौराहा, मंगल पड़ाव चौराहा और मुखानी चौराहे पर फ्लाईओवर बनवाए जाएंगे। जरूरत पड़ी तो हल्द्वानी के टैक्सी स्टैंड को भी शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यभार संभालने के बाद बुधवार को पहली बार पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने कहा कि हल्द्वानी शहर को जाम से निजात दिलाना पहली प्राथमिकता है। इसके लिए तीन प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर बनवाए जाएंगे। इस बारे में उन्हें मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है। शहरी विकास सचिव से भी इस संबंध में वार्ता हुई है। डीएम ने कहा कि अधिकारियों से इस बारे में संभावनाएं तलाशने और एस्टीमेट बनाने को कहा जाएगा।
विज्ञापन

यह भी कहा
- जिले में रोजगार सृजन से जुड़े कार्यों को प्रमुखता दी जाएगी।
- पर्यटन और उद्यान के दिशा में विशेष कार्य होंगे। एस्ट्रो टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
- नैनीताल में सैलानियों का दबाव कम करने के लिए भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल और ओखलकांडा में पर्यटन सुविधाएं जुटाई जाएंगी।
- ऐतिहासिक बैंड स्टैंड में नियमित रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए संस्कृति विभाग से वार्ता की जाएगी।
- हर ब्लॉक में एक मॉडल गांव बनाया जाएगा।
- पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण पहाड़ी शैली में होगा।
- जगह-जगह नक्काशीदार सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे।
- नैनीताल में छोटे पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे।
- नर्सरी व सेब के नये बागान स्थापित कर किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए हिमाचल से विशेषज्ञ बुलाए जाएंगे।
- भीमताल में इसी वितीय वर्ष से समूह आधारित सेब की नर्सरी स्थापित की जाएगी।
- मल्लीताल में मस्जिद से लेकर जल संस्थान तक नाले को कवरिंग कर पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
बेटियों के नाम से जाने जाएंगे घर
नैनीताल। डीएम ने कहा कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को बढ़ावा देने और लोगों को जागरूक करने के लिए हर ब्लाक के एक गांव में हर घर का नाम घर की बेटी के नाम पर रखा जाएगा। गृहस्वामियों को नेम प्लेट जिला प्रशासन उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed