फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will connect Bhumiya Aadhar with religious tourism: Deepak Rawat

भूमियाधार को धार्मिक पर्यटन से जोड़ेंगे : दीपक रावत

Wed, 13 Dec 2023 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 13 Dec 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Will connect Bhumiya Aadhar with religious tourism: Deepak Rawat
भुमियाधार स्थित बाबा नीब करौरी मंदिर के भ्रमण के दौरान आयुक्त दीपक रावत को बाबा की फोटो भेंट कर
नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को भूमियाधार स्थित बाबा नीब करौरी की कुटिया में ध्यान लगाया। उन्होंने ग्रामीणों से मंदिर की जानकारी ली और मान्यताओं के बारे में जाना। रावत ने कहा कि शीघ्र ही क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास कर इसे धार्मिक पर्यटन के साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्र के भ्रमण और स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद आयुक्त ने कहा कि बाबा नीब करौरी सबसे पहले भुमियाधार में ही आए थे और उसके बाद हनुमानगढ़ी और कैंची पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसे में जरूरी है कि लोगों को यह जानकारी हो। इसके लिए भूमियाधार स्थित बाबा के धाम के प्रचार प्रसार के लिए साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। कहा कि यहां आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जल्द ही पार्किंग व्यवस्था और शौचालय का निर्माण किया जाएगा। कहा कि क्षेत्र को पर्यटन से जोड़ने के लिए ग्रामीण इलाकों में होम स्टे बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन


इससे पहले ग्रामीणों ने आयुक्त को पानी, सड़क, लो वोल्टेज आदि की समस्याओं की जानकारी देकर उनका निदान कराने की मांग की। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क चौड़ी कराने, पेयजल व्यवस्था में सुधार कराने, गांव में एएनएम सेंटर स्थापित करने, आंगनबाड़ी केंद्र में रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए। इस दौरान पटवारी हिमानी बिष्ट, पूर्व प्रधान मीनाक्षी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजली बिष्ट व पंकज बिष्ट ने आयुक्त को बाबा नीब करौरी की प्रतिमा भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed