फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will be brought on the tourism map small Haldwani

छोटी हल्द्वानी को पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा

Mon, 28 Dec 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कालाढूंगी (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कालाढूंगी (नैनीताल)। Updated Mon, 28 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Will be brought on the tourism map small Haldwani

जिम कार्बेट के गांव छोटी हल्द्वानी को सौ साल पूरे होने पर कार्बेट ग्राम विकास समिति के तत्वावधान मे आयोजित तीन दिवसीय समारोह का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश, वन मंत्री दिनेश अग्रवाल और श्रम व उद्योग मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने भी शिरकत की। उन्होंने म्यूजियम में लगी कार्बेट की मूर्ति पर मार्ल्यापण किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्बेट का सपना साकार करने के लिए ग्रामीण बधाई के पात्र हैं। वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश ने कहा छोटी हल्द्वानी को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। वनों और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए सौ साल पहले जो काम किए गए उन्हें आज नई दिशा देने की जरूरत है। ताकि वनों और वन्य जीवों को बचाया जा सके।
विज्ञापन


बताया स्वयं सहायता समूह के लिए सरकार एक लाख तक का ऋण दे रही है, ग्रामीण योजना का लाभ उठाएं और स्वरोजगार अपनाएं। वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा छोटी हल्द्वानी के ग्रामीणों ने कार्बेट के सपने को साकार किया है। उन्होने समिति को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया तथा पर्यटन स्तर को बढ़ाने के प्रयास करने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही वन विभाग के अधिकारियों से कार्बेट पार्क की तर्ज पर छोटी हल्द्वानी का विकास करने को कहा। उद्योग मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा गांवों से पलायन रोकने के लिए छोटे उद्योग लगाने और पर्यटन गतिविधि बढ़ाने की जरूरत है। अतिथियों ने स्टाल का भी निरीक्षण किया। अपर प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी ने उन्हे जानकारियां दीं।

 सिने कलाकार टॉम आल्टर ने कहा कार्बेट का गांव देश-दुनिया में मशहूर हो गया है, यह ग्रामीण और समिति के समन्वय और मेहनत का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान मिनी कार्बेट कहे जाने वाले ठाकुर दत्त जोशी को सम्मानित किया गया।

इस दौरान कार्बेट टाईगर रिजर्व के निदेशक समीर सिन्हा, सीएफ राजेंद्र सिंह बिष्ट, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक डीवीएस खाती, डीएफओ कहकशां नसीम, डा. धनंजय, डा. पराग मधुकर धकाते, अंजलि रवि, राजकुमार पांडे, मोहन पांडे, पूरन बिष्ट, दलीप सिंह नेगी, इंदर बिष्ट, गणेश मेहरा, गणेश कार्की, ओएनजीसी, कार्बेट फाउंडेशन व डब्लूडब्लूएफ के दर्जनों लोग मौजूद थे।

स्टालों में बनाए गए पहाड़ी व्यजंनों का तीनों कैबिनेट मंत्रियों ने भरपूर स्वाद लिया। स्टाल पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाए गए आलू के गुटके, खजूर, पकोड़ी व सिंगौड़ी की उन्होंने जमकर तारीफ की


काग्रेसी नेता मो. मेहताब के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने तीनों कैबिनेट मंत्रियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान जाहिद हबीबी, सतीश कुमार, गिरीश भट्ट, शेर अफगन, सलमान वारसी, रईस भारती आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed