{"_id":"b6ca977d21da4a9999fdb242f1ae6db6","slug":"will-award-power-corporation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी पकड़वाने वाले को पुरस्कृत करेगा पावर कारपोरेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी पकड़वाने वाले को पुरस्कृत करेगा पावर कारपोरेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 18 Apr 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी रोकने के लिए पावर कारपोरेशन ने चोरी की सूचना देने वालों को पुरस्कृत करने की योजना बनाई है। बिजली चोरी की सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। चोरी पकड़े जाने पर उसे पकड़ी गई राशि का दस प्रतिशत या 50 हजार रुपए (जो राशि कम होगी) दी जाएगी।
विज्ञापन
बिजली चोरी के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चल रहा है। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन ने टोल फ्री नंबर 18001804185 जारी किया है। इस नंबर पर सुबह दस से शाम पांच तक (कार्य दिवस पर) बिजली चोरी की शिकायत की जा सकती है। कारपोरेशन सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखेगा।
विज्ञापन
सूचना देने वाले को दस प्रतिशत या 50 हजार रुपए की राशि जो कम होगी दी जाएगी। कारपोरेशन चोरी की सूचना देने वाले के खाते में राशि हस्तांतरित कर सूचित कर देगा। सूत्रों के अनुसार चोरी पकड़े जाने पर एक प्रतिशत या पांच हजार रुपए जो कम होगी का भुगतान तत्काल कर दिया जाएगा, शेष नौ प्रतिशत राशि का भुगतान चोरी करने वाले से वसूली होने पर किया जाएगा।
विज्ञापन