फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wildlife enthusiast Jim Corbett's 151st birth anniversary celebrated with great enthusiasm.

Nainital News: वन्यजीव प्रेमी जिम कॉर्बेट की 151 वीं जयंती धूमधाम से मनाई

Sun, 26 Jul 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 26 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Wildlife enthusiast Jim Corbett's 151st birth anniversary celebrated with great enthusiasm.
रामनगर/ कालाढूंगी। प्रकृतिविद, लेखक और वन्यजीव प्रेमी जिम कॉर्बेट की 151वीं जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान लोगों ने वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शनिवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ओर से कालाढूंगी स्थित जिम कॉर्बेट संग्रहालय, वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र और धनगढ़ी वन परिसर में जिम कॉर्बेट की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने जिम कॉर्बेट के जीवन, साहित्य, मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व और संरक्षण कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने संग्रहालय भ्रमण, जनजागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान चलाकर धनगढ़ी पुल से करीब 40 किलो प्लास्टिक और अन्य कचरा एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं रिंगोरा स्थित वाइल्डलाइफ आर्ट गैलरी ट्रस्ट में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कई स्कूलों के 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान पार्क वार्डन बिंदरपाल, भाजपा नेता मदन जोशी, रेंजर संजय पांडेय, संजय कुमार, नवीन पांडेय, ललित आर्या, दीप रजवार, संजय छिमवाल, दीप मेलकानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कालाढूंगी में कॉर्बेट ग्राम विकास समिति ने जिम कॉर्बेट के ऐतिहासिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रेखा कत्यूरा रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ. अजय रावत मौजूद रहे। कार्यक्रम में कालाढूंगी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी, सभासद रोहित बुढलाकोटी, समिति के अध्यक्ष राजकुमार पांडे, मोहन पांडे, इंदर सिंह बिष्ट, गणेश मेहरा, गणेश कार्की, दलीप नेगी, गोपाल बुढलाकोटी, नरसिंह सामंत, कुंदन बसेड़ा, विक्रम जंतवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed