फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Where is the report on the officers do not know

अफसरों को नहीं पता कहां है जांच रिपोर्ट

Thu, 12 Mar 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 12 Mar 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन

रोडवेज में जांच के नाम पर अंधेरगर्दी चल रही है। 25 फरवरी को चलती इंटरसिटी बस के पहिए निकल गए। इसके बाद दो अलग-अलग टीमों को जांच कर एक सप्ताह में देने के निर्देश आरएम ने दिए। अब आरएम को ही पता नहीं है कि जांच रिपोर्ट कहां है। ऐसे में विभाग में स्थिति क्या होगी, खुद ही समझा जा सकता है।

विज्ञापन


रोडवेज के हाल खराब हैं। परिवहन निगम के ड्राइवर शराब पीकर बस दौड़ाने के साथ ही महिला यात्रियों के साथ छेड़खानी तक कर रहे हैं। फिटनेस फेल बसों को दौड़ा कर यात्रियों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। अब मामले से सबक लेने और दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करने की भी बात अफसरों में नहीं है। 15 दिन पहले हल्द्वानी से रुद्रपुर जा रही इंटरसिटी बस के पहिए निकल गए।
विज्ञापन


आरएम आरके यादव ने जेएनएनआरयूएम और एआरएम तकनीक के निर्देशन में दो अलग-अलग टीम बनाकर जांच की बात कही। दावा किया गया है कि एक सप्ताह में रिपोर्ट आ जाएगी। फिर बताया गया कि होली के चलते जांच पूरी नहीं हो पाई। अब अफसरों को पता नहीं है कि रिपोर्ट कहां है। एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने का खेल चल रहा है। आरएम आरके यादव के अनुसार जांच रिपोर्ट के बारे में आरएम तकनीकी ही बता सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed