{"_id":"686834119894a6a65a0cd9f4","slug":"when-the-vice-president-came-the-roads-were-healed-but-as-soon-as-he-left-the-wounds-became-fresh-haldwani-news-c-8-hld1010-592824-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: उपराष्ट्रपति आए तो सड़क पर लगा मरहम, जाते ही हरे हो गए घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: उपराष्ट्रपति आए तो सड़क पर लगा मरहम, जाते ही हरे हो गए घाव
विज्ञापन
नैनीताल। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आगमन पर नैनीताल-काठगोदाम रोड पर ताकुला के पास एडीबी ने गड्ढों पर मरहम लगाया, लेकिन उनके जाते ही हाईवे के घाव हरे हो गए। अब सड़क पर फिर से गड्ढे होने से हादसाें का खतरा बना हुआ है।
बीते बुधवार को उपराष्ट्रपति कुमाऊं यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में शामिल होने नैनीताल आए थे। उनके आने की सूचना पर एनएच और एडीबी ने नैनीताल-काठगोदाम रोड पर गड्ढों को कोल्ड मिल्स इमर्सल से पैक कर दिया था। उस समय सड़क पर गड्ढे नहीं दिख रहे थे, लेकिन उपराष्ट्रपति के जाते ही सड़क पर दोबारा गड्ढे बन गए हैं। ताकुला और रूसी के बीच हनुमान मंदिर के पास पुलिया पर गड्ढे उभरने से दो पहिया वाहन सवारों के लिए खतरा अधिक बढ़ गया है।
बारिश की वजह से सड़क से मरियल निकल गया है। मौसम साफ होते ही दोबारा सड़क मरम्मत का कार्य किया जाएगा। - अनिल परिहार, एई, एडीबी