फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   When the plots were sold, they were doing the deal for the park of the colony, the administration stopped

Nainital News: प्लाट बिक गए तो कर रहे थे कॉलोनी के पार्क का सौदा, प्रशासन ने रोका

Tue, 22 Aug 2023 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 22 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
When the plots were sold, they were doing the deal for the park of the colony, the administration stopped
हल्द्वानी। अवैध कॉलोनियों में जमकर लोग ठगे जा रहे हैं। इसका एक मामला सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि प्राॅपर्टी डीलर ने कॉलोनी काटी तो उस पर पार्क भी दिया जिसे अब बेचने की तैयारी है। शिकायत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट केसर कॉलोनी फेज दो लोहरियासाल तल्ला में जांच करने पहुंचीं। जांच में शिकायत सही पाई गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्राॅपर्टी डीलर और किसान को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


हल्द्वानी और गौलापार आदि क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां काटी जा रही है। कॉलोनियों में 12 से 30 फीट तक की सड़क दी जा रही है। अधिकतर कॉलोनियों में 12 से 15 फीट की सड़क दी जा रही है। पहले प्राॅपर्टी डीलर कॉलोनी काटने के दौरान लोगों को पार्क दिखा रहा है। सभी प्लाट बिकने के बाद पार्क की जगह भी बेच दी जा रही है। बृहस्पतिवार को डीएम कैंप कार्यालय में लोगों ने यह शिकायत की थी। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच करने के निर्देश दिए। सोमवार को कॉलोनीवासी सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से जांच करने का अनुरोध किया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया। वहां 15 फीट की रोड काटी गई थी। कॉलोनी को रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। लोगों ने उन्हें कॉलोनी का ले-आउट दिखाया। ले-आउट में पार्क दिखाया गया था। साथ ही बेची गई जमीन की रजिस्ट्री में भी पार्क लिखाया गया था। बताया कि किसान का कहना है कि प्राॅपर्टी डीलर ने उसे पार्क का पैसा नहीं दिया है, इसलिए वह इसे बेचना चाह रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि भूस्वामी चंदन सिंह भोजक और प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप कर्नाटक को नोटिस भेजा जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed