फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   When the crowd increased in Nainital, the vehicles of tourists stopped on the Russian bypass

नैनीताल में भीड़ बढ़ी तो रूसी बाईपास पर रोके सैलानियों के वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
When the crowd increased in Nainital, the vehicles of tourists stopped on the Russian bypass
नैनीताल में बृहस्पतिवार को पंत पार्क में चहल कदमी करते सैलानी। संवाद - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। शहर में पर्यटक गतिविधियों में हुए इजाफे और यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार को बाहर से आने वाले सैलानियों के वाहनों को रूसी बाईपास पर ही रोक दिया। केवल उन्हीं वाहनों को शहर में प्रवेश दिया गया जिनके पास पार्किंग वाले होटलों की एडवांस बुकिंग थी। रोके गए वाहनों के सैलानियों के शटल सेवा से नगर में प्रवेश कराया गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से नैनीताल में पर्यटक सीजन चरम पर है। रोजाना हजारों सैलानी नैनीताल पहुंच रहे हैं जिसके चलते यहां की सड़कों में यातायात का दबाव कई गुना बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में सैलानी नैनीताल पहुंचे। इसे देखते हुए पुलिस ने हल्द्वानी की ओर से आ रहे सैलानियों के वाहनों को रूसी बाईपास पर ही रोक लिया। दिन भर में चार सौ से अधिक वाहनों को रूसी बाईपास पर रोका गया। इन वाहनों के सैलानियों को शटल सेवा से नैनीताल भेजा गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पर्यटक गतिविधियों में हुए इजाफे से कारोबारी दिन भर व्यस्त रहे। नगर की मॉल रोड, मल्लीताल बाजार, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, भोटिया बाजार व चार्ट बाजार में सैलानी चहलकदमी करते नजर आए। नैनीझील में पर्यटकों ने नौकायन का लुत्फ उठाया। वहीं दिन भर सड़कों पर कई बार जाम भी लगा जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed